PM Kisan 22th Kist Paisa Jari: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बन चुकी है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को योजना की 21वीं किस्त सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में बड़ी राहत मिली। अब उसी कड़ी में सरकार की ओर से PM Kisan 22वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार 22वीं किस्त का पैसा अब जारी किया जा रहा है और फरवरी 2026 के अंत तक लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में ₹2000 की राशि पहुंच जाएगी। हर साल तीन बराबर किस्तों में मिलने वाली यह सहायता किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का उद्देश्य रखती है। 21वीं किस्त जारी होने के बाद जिन किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी थी, उनके लिए यह खबर बेहद राहत भरी है। अगर आपने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो बहुत जल्द आपके खाते में भी यह राशि दिखाई दे सकती है।
22वीं किस्त के ₹2000 आज से मिलना शुरू
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2000 की सहायता राशि दी जा रही है। यह रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या बिचौलियों की भूमिका न रहे। ताजा जानकारी के अनुसार, भुगतान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अलग-अलग राज्यों में किसानों को पैसा मिलना शुरू हो गया है।
सरकार अपनी रणनीति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सभी लाभार्थियों को यह राशि ट्रांसफर कर रही है। जिस तरह 21वीं किस्त चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत जारी की गई थी, उसी तरह 22वीं किस्त भी बिना देरी के भेजी जा रही है। जिन किसानों ने समय रहते e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल अपडेट कर ली है, उनके खाते में पैसा पहले पहुंच रहा है। बाकी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जानकारी जल्द से जल्द सही कर लें।
PM Kisan 22th Kist के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल भारत के नागरिक किसान ही ले सकते हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- किसान के परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार की नियमित सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- जिन किसान परिवारों के किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
- संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति या उनके परिवार के किसान सदस्य योजना से बाहर रखे गए हैं।
- किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सुविधा उपलब्ध हो और आधार से लिंक हो।
- सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है, बिना इसके किस्त जारी नहीं की जाती।
PM Kisan 22th Kist Status Check कैसे करें?
22वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले किसान को pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज खुलने के बाद “Beneficiary Status” या “Know Your Status” विकल्प को चुनना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक जानकारी को भरना है।
जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है। अब स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों का विवरण दिखने लगेगा, जिसमें यह साफ दिखाई देगा कि 22वीं किस्त आपके खाते में भेजी गई है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरह किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से अपनी किस्त की जानकारी देख सकता है।
22वीं किस्त नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपकी PM Kisan 22वीं किस्त अब तक खाते में नहीं आई है, तो सबसे पहले अपनी e-KYC स्थिति की जांच करना जरूरी है। कई बार e-KYC अधूरी होने के कारण भुगतान रोक दिया जाता है। इसके बाद यह देखना चाहिए कि बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। अगर जमीन से जुड़ी जानकारी में कोई गलती है, तो अपने क्षेत्र के पटवारी या लेखपाल से सुधार कराना जरूरी होता है।
अगर सभी जानकारी सही होने के बावजूद पैसा नहीं आया है, तो किसान हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। PM-Kisan टोल फ्री नंबर 155261 या 1800-11-5526, अतिरिक्त नंबर 011-23381092 और किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा ईमेल pmkisan-ict@gov.in पर शिकायत भेजकर भी समाधान पाया जा सकता है।